#पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया का #थाना #राहतगढ़ में आकस्मिक भ्रमण*
*दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*
सागर। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आगामी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सागर श्री अनुराग सुजानिया द्वारा थाना राहतगढ़ का आकस्मिक भ्रमण किया गया।
भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सुजानिया ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से संबंधित तैयारियों, सुरक्षा प्रबंधों एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्वयं क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक बिंदुओं पर मौके पर ही जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने में विवेचकों एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक भी की गई। बैठक में लंबित विवेचनाओं, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था तथा आगामी त्यौहारों के दौरान पुलिस की प्रभावी भूमिका को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें तथा आमजन की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान संवेदनशील स्थलों, विसर्जन मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने, आवश्यक पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए सतर्क एवं तैयार रहने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर एसडीओपी राहतगढ़ श्री प्रमेंद्र कुमार सिंह एवं थाना प्रभारी राहतगढ़ श्री मुकेश सिंह ठाकुर सहित थाने के पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। #SagarPolice #MPPolice
#follower