शाहजहांपुर: राज्यसभा सांसद ने रामनगर में लाभार्थी संपर्क अभियान के अंतर्गत लाभार्थी सम्मेलन में लोगों को किया संबोधित
शाहजहांपुर महानगर के मोहल्ला रामनगर में राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया ने लाभार्थी संपर्क अभियान के अंतर्गत लाभार्थी सम्मेलन में उपस्थित लोगों को संबोधित कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। राज्यसभा सांसद ने मोहल्ले में घर-घर जाकर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क लोगों को जागरूक किया।