शाहजहांपुर: एसपी कार्यालय में एसपी ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं को गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के दिए निर्देश
शाहजहांपुर में थानों पर जिन फरियादियों की सुनवाई नही होती। वह लगातार एसपी कार्यालय के चक्कर लगाते हैं। सोमवार को ऐसे ही फरियादियों की सुनवाई एसपी आफिस में की गई। एसपी अशोक कुमार मीणा ने कार्यालय में फरियादियों की जनसुनवाई की। एसपी ने संबधित थाना प्रभारियों को एसपी ने गुणवत्ता के साथ समस्याओं का निस्तारण कराने के निर्देश दिए हैं।