करछना: अरैल नंदन तालाब के पास चोरी करने आए चोर लोगों की आहट सुनकर बाइक छोड़कर भागे,मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर नैनी कोतवाली क्षेत्र के अरैल चौकी अंतर्गत नंदन तालाब के पास चोरी करने की नीयत से आए चोर लोगों की आहट सुनकर अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को मामले की सूचना दी गई मौके पर पहुंचे अरैल चौकी प्रभारी द्वारा चोरों द्वारा छोड़ी गई बाइक को अपने साथ पुलिस स्टेशन पर लाया गया है तथा जांच की जा रही है।