हाथरस: सदर कोतवाली पुलिस ने नगला मसानी निवासी एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 22 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अवैध शराब निर्माण बिक्री और तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए सदर कोतवाली पुलिस ने नगला मसानी जिला अलीगढ़ निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त कब्जे से 22 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।