दुर्ग: दुर्ग-भिलाई में अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई, 2 माह में 27 बार चला अभियान
दुर्ग-भिलाई के प्रमुख बाजारों से पिछले दो महीनों में 27 बार अतिक्रमण हटाया गया। नो पार्किंग में खड़े 3,475 वाहनों पर ई-चालान जारी। व्यापारियों के साथ मीटिंग में पार्किंग स्थल और वाइट मार्किंग की योजना भी तैयार की गई। आगामी त्योहारों में जाममुक्त शहर सुनिश्चित करने के लिए अभियान जारी रहेगा।