ग्रेटर नोएडा में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) की आम सभा एवं मंथन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के 100 से अधिक उद्यमियों ने भाग लेकर उद्योगों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, चुनौतियों और संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान औद्योगिक विकास, निवेश को बढ़ावा देने, रोजगार सृजन, बुनियादी सुविधाओं और उद्योगों के समक्ष आने वाली समस्याओं के समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उद्यमियों ने सरकार और प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर औद्योगिक माहौल को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।
#GreaterNoida #IIA #IndianIndustriesAssociation #EntrepreneursMeet #IndustrialDevelopment #BusinessGrowth #MSME #IndustryDiscussion #UdyamiSamvad #GreaterNoidaNews