गोरखपुर: ताला टूटा, घर बिखरा और गायब हो जाते थे लाखों के गहने, अब पुलिस ने खोला शातिर चोरों का राज
गोरखपुर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच रामगढ़ताल पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।पुलिस ने ऐसे दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने पिछले एक महीने के दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों में तीन बंद मकानों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजघाट थाना क्षेत्र के तुर्कमानपुर नई मस्जिद निवासी शहजादे