मोठ: ग्राम सुटटा में 48 वर्षीय व्यक्ति ने पेड़ से फांसी लगाकर दी जान, गांव में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
Moth, Jhansi | Apr 17, 2026 ग्राम सुटटा में गुरुवार शाम 48 वर्षीय माधव सिंह पटेल ने घर के पास बगीचे में पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।