बांधवगढ़: संत रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, बैंड-बाजे के साथ निकली कलश वंदन यात्रा
उमरिया में संत शिरोमणि श्री रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान का समारोहपूर्वक शुभारंभ किया गया। जनजातीय कार्य विभाग के संयोजन में रानी दुर्गावती भवन से बैंड-बाजे के साथ भव्य कलश वंदन यात्रा निकाली गई। यात्रा नगर के विभिन्न वार्डों से होते हुए वार्ड क्रमांक 6 पहुंची। यात्रा में जनप्रतिनिधियों, संतों, श्रद्धालुओं शामिल हुए ।