मोठ: चिरगांव थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों का विरोध पड़ा भारी, दामाद ने पत्नी और सास को सड़क पर घसीटकर बेरहमी से पीटा
Moth, Jhansi | May 27, 2026 झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिया में पति के कथित अवैध संबंधों का विरोध करना पत्नी और उसकी मां को भारी पड़ गया। आरोप है कि गुस्साए दामाद ने पत्नी और बीच-बचाव करने पहुंची सास को डंडों से बेरहमी से पीटा और सड़क तक घसीट लिया। घायल मां-बेटी ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।