चान्दन: अबरखा टेंट सिटी तैयार, 600 बेड की व्यवस्था
Chanan, Banka | Jul 29, 2026 सुल्तानगंज- देवघर कांवरिया पथ स्थित बांका जिला क्षेत्र के अबरखा में 600 बेड वाले टेंट सिटी बनकर तैयार हो चुकी है। इस बार टेंट सिटी परिसर में दीदी की रसोई की व्यवस्था भी की गयी है। टेंट सिटी में 600 कांवरिया एक साथ विश्राम कर सकेंगे, वहीं परिसर में सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। साथ ही महिला एवं पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय एवं स्नानागार की व्यवस्था भी है।।स