रामपुर: थाना गंज क्षेत्र से घर में घुसकर चोरी करने के अभियोग में पुलिस ने 3 वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | May 1, 2025 गुरुवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार 21 अप्रेल को अज्ञात चोरो द्वारा घर में घुसकर चोरी करने के अभियोग में थाना गंज पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को थाना गंज पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान प्रकाश में आए 03 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है।