रामपुर: ग्राम आंगा में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की हुई मौत, एक अन्य घायल
Rampur, Rampur | May 1, 2025 गुरूवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार कैमरी के चकिया हयातनगर निवासी कमल कुमार अपने मित्र सतीश के साथ रिश्तेदारी से घर लौट रहा था। ग्राम आंगा में अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में कमल कुमार की मौके पर मौत हो गई जबकि सतीश घायल है। शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है।