कोरबा: जहरीले सांप के डसने से पसान में महिला की मौत, स्नेक कैचर ने कहा- सांप दिखे तो रेस्क्यू टीम को करें सूचित
Korba, Korba | Jun 20, 2026 कोरबा में मौसम का मिजाज बदलते ही कोरबा जिले में सर्पदंश की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बारिश के बाद निकले जहरीले सांपों के काटने से लोगों की जान जा रही है। शनिवार को पसान गांव में सर्पदंश से एक 38 वर्षीय महिला की मौत हो गई, वहीं दूसरी घटना सिविल लाइन थाना में सामने आई, जहां प्रभारी के चेंबर में सांप कुंडली मारे बैठा मिला।