उधवा: उधवा के मजदूर की कोलकाता में ट्रेन से गिरकर मौत, छाया मातम
मुंबई से घर लौट रहे उधवा प्रखंड क्षेत्र के बेगमगंज के एक मजदूर की कोलकाता में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान उधवा प्रखंड अंतर्गत बेगमगंज हाफू टोला निवासी नसीम शेख के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि करीब दो महीने पूर्व वह मजदूरी करने के लिए मुंबई गया था।