बड़गांव: सूरजपोल पुलिस ने सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया
सूरजपोल पुलिस ने सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी भरा वीडियो वायरल कर आमजन में दहशत फैलाने वाले बदमाश राहुल उर्फ प्रताप उर्फ बिच्छू को उदियापोल क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने आरव खोखर हत्याकांड के आरोपियों को लेकर इंस्टाग्राम पर धमकी भरा वीडियो पोस्ट किया था। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को जिला कोर्ट में पेश किया, आगे की जांच जारी है।