लखीसराय: बन्नू बगीचा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में घरेलू विवाद के दौरान विवाहित महिला के साथ की गई मारपीट, हुआ उपचार
जिले के बन्नू बगीचा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में घरेलू विवाद के दौरान विवाहित महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। जिसे उनके परिजन घायल महिला को निजी वाहन से बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया। घायल महिला की पहचान बन्नू बगीचा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी कमलेश यादव की पत्नी लक्ष्मी देवी के रूप में की गई।