लखीसराय: उत्पाद थाना की पुलिस ने विभिन्न जगह शराब को लेकर की छापेमारी, एक महिला शराब तस्कर तथा 4 शराबी गिरफ्तार
जिले में उत्पाद विभाग हर दिन शराबबंदी कानून लागू करने की दिशा में कार्रवाई कर रही है। उत्पाद अधिकारी ने बताया की बड़ी दरगाह से अनिता कुमारी को 4 लीटर महुआ शराब के साथ बेचे जाने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। जबकि शराब के नशे में फादिल मोड से अरुण साहनी,मिट्ठू सहनी।भटरा मोड़ से उमेश पासवान एवम संजय महतो गिरफ्तार हुआ है।