कासगंज: कोतवाली ढोलना पुलिस ने कस्बे में बैंक और ATM की सुरक्षा को लेकर चलाया चेकिंग अभियान
ढोलना पुलिस ने कस्बे में कानून-व्यवस्था और बैंकिंग सुरक्षा को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बे के विभिन्न बैंक शाखाओं और एटीएम केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।पुलिसकर्मियों ने बैंक परिसरों के अंदर जाकर सुरक्षा इंतजामों की जांच की।