फतुहा: स्थानीय विधायक डॉ. रामानंद यादव ने पितम्बरपुर गांव में ₹12 लाख की पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया
Fatwah, Patna | Sep 26, 2025 फतुहा विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ रामानंद यादव ने पितंबरपुर गांव में 12 लाख रुपए से उनके निधि से बनने वाले पीसीसी पथ का शिलान्यास किया है। यह पथ एनएच 30 से महादलित टोला तक बनना है। डॉ रामानंद यादव को पहुंचते ही आयोजको ने गर्मजोशी के साथ उन्हें फूल माला पहनाकर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया है। उन्होंने शीलापट से पर्दा हटाकर व नारियल फोड़कर शिलान्यास किया है।