फतुहा: स्वच्छ स्वच्छोत्सव कार्यक्रम के तहत कटैया घाट पर श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया
Fatwah, Patna | Sep 25, 2025 फतुहा नगर परिषद के द्वारा स्वच्छ स्वच्छोत्सव कार्यक्रम के तहत कटैया घाट पर श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया है। यह स्वच्छता अभियान पर्व त्योहार को देखते हुए फतुहा नगर परिषद द्वारा चलाया गया है। सिटी मैनेजर गौरव कुमार की अगुवाई में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और साफ सफाई कर्मियों ने सघन सफाई किया है। मौके पर वार्ड पार्षद दीपक कुमार व अन्य मौजूद रहे है।