फतुहा: नदी थाना पुलिस ने जेठुली गांव से 7 साल से फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया
Fatwah, Patna | Sep 25, 2025 नदी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जेठुली गांव से हत्या के प्रयास मामले में 7 वर्षों से फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी जेठुली गांव निवासी टुनटुन कुमार है। टुनटुन कुमार के विरुद्ध नदी थाना में 2018 में मारपीट के दौरान जानलेवा हमला करने का आरोप है। नदी थाना अध्यक्ष शंकर कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।