फतुहा: कोल्हर पुल के पास ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, ड्राइवर और खलासी गंभीर रूप से घायल
Fatwah, Patna | Sep 26, 2025 कोल्हर पुल के पास ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दिया है। पिकअप का ड्राइवर और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया है। पिकअप के परखच्चे उड़ गए हैं। डायल 112 की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर ड्राइवर और खलासी को फतुहा सीएचसी में भर्ती कराया है। घायल चालक लालगंज वैशाली के ओकिलाबाद गांव निवासी अरुण राय के पुत्र गौरव कुमार व खलासी उसी गांव के अनुज राय के पुत्र अतुल कुमार है।