गोवर्धन: नहर में मिले युवती के शव की हुई शिनाख्त, माता-पिता पर हत्या का शक, परिजन बता रहे सुसाइड, इधर ऑनर किलिंग का अंदेशा
आगरा कैनाल में एक युवती का शव तैरता मिला, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और कड़ियाँ जोड़ीं, तो मामला गिरधरपुर कॉलोनी के आजाद सिंह के घर तक जा पहुँचा। पुलिस हिरासत में माता-पिता का दावा है कि मनीषा ने घर के अंदर आत्महत्या की थी और बदनामी के डर से उन्होंने रविवार देर रात शव को नहर में फेंक दिया।