भलुअनी में शांतिपूर्ण ढंग से जारी एमएलसी चुनाव का मतदान, डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण
भलुअनी (देवरिया)। गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव के तहत शुक्रवार को भलुअनी ब्लॉक परिसर स्थित मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी रहा। सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए केंद्र पर पहुंचते रहे। मतदान को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।
Barhaj, Deoria | Oct 23, 2026