बाढ़: बाढ़ में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, लाठी-डंडों से हुए फेरे, पुलिस ने शांत कराया मामला
Barh, Patna | Apr 28, 2026 बाढ़ के दयाचक मोहल्ला में सोमवार की रात बोकारो से बारात आये बारातियों के साथ डीजे पर डांस करने के दौरान मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया, जिसमें 7 बाराती घायल हो गए। सूत्रों से सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार जब बारात निकली और डीजे पर डांस शुरू हुआ तो भीड़ में असामाजिक तत्वों ने घुसकर बारातियों के साथ बदसलूकी की, जो हिंसक झड़प में बदल गई।