साहिबगंज: बड़ी कुदर्जन्ना पटवा टोला गांव में सांप के काटने से एक महिला हुई मूर्छित, अस्पताल में भर्ती
साहिबगंज शहर बड़ी कुदर्जन्ना पटवा टोला गांव में सांप के काटने से एक महिला मूर्छित हो गई। महिला के परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां महिला का इलाज किया गया। बताया जा रहा है कि दामोदर मंडल की पत्नी रेखा खेत में गेहूं जमा करने गई थी उसी दौरान किसी सांप के काटने से मूर्छित हो गई।