साहिबगंज: राजमहल विधायक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर किया माल्यार्पण व नमन
नगर परिषद कार्यालय स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती पर रविवार को राजमहल विधायक अनंत ओझा के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया। इस दौरान राजमहल विधायक ने कहा कि हम सभी लोगों को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के द्वारा बताए गए मार्गो पर चलना चाहिए ताकि हम एकजुट हो सकें।