उधवा: एसडीओ व एसडीपीओ ने उधवा प्रखंड के विभिन्न मतदान बूथों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल कपिल कुमार व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजमहल विमलेश कुमार त्रिपाठी ने शनिवार को उधवा प्रखंड के विभिन्न मतदान बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम के तहत चयनित उच्च विद्यालय आतापुर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही राजकीय मध्य विद्यालय केलाबाड़ी का निरीक्षण किया।