साहिबगंज: मिशन सुधार कार्यक्रम के तहत साहिबगंज-भागलपुर रेलखंड पर टिकट जांच अभियान चलाकर 284 बेटिकट यात्रियों से वसूला गया जुर्माना
मालदा रेलमंडल के डीआरएम विकास चौबे के निर्देश पर शनिवार को साहिबगंज भागलपुर रेलखंड पर विभिन्न ट्रेनों में सफर करने वाले रेलयात्रियों के बीच मिशन सुधार कार्यक्रम चलाते हुए सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रेनों में बिना टिकट लेकर यात्रा करने वाले 284 रेलयात्रियों से ₹171055 रुपए जुर्माना की राशि वसूली की जहां यह जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगी।