जांजगीर: रेत माफिया के खिलाफ विधायक व्यास कश्यप ने मोर्चा खोला, हसदेव किनारे पहुंचे
जांजगीर-चांपा जिले के केवा गांव में अवैध रेत उत्खनन और भंडारण के खिलाफ विधायक व्यास कश्यप ने मोर्चा खोल दिया। ग्रामीण महिलाओं की शिकायत पर विधायक शाम को हसदेव नदी के किनारे पहुंचे, जहां भारी मात्रा में रेत डंप होने और हाइवा वाहनों से रेत परिवहन किए जाने का आरोप लगाया गया। विधायक ने मौके पर अवैध कारोबार का विरोध किया। मामले की जानकारी मिलने पर जांजगीर तहसीलदा