सतना में अंधी हत्या का खुलासा: 30 हजार के ब्याज विवाद में वृद्ध की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
सतना (मध्य प्रदेश):
सतना जिले की सिविल लाइन पुलिस ने पशुपतिनाथ मंदिर के पास हुई 65 वर्षीय रमाशंकर गर्ग की अंध कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। 18 सितंबर को पुलिस को बुजुर्ग का शव मिला था, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या की मुख्य वजह 30 हजार रुपये के उधार पर लिया गया ब्याज था। मृतक द्वारा अनाप-शनाप ब्याज मांगने और विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
मामले में मारुति नगर निवासी सचिन रैकवार, नीरज रैकवार और अंकित रैकवार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने 15 सितंबर की रात लोटा, कुल्हाड़ी और चाकू से हमला कर रमाशंकर की हत्या कर दी थी। थाना प्रभारी प्रीति विश्वकर्मा, साइबर टीम और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने आरोपियों को दबोचा और हत्या में इस्तेमाल हथियार जब्त कर उन्हें कोर्ट में पेश कर दिया है।
#Sa