बखरी: एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने इंटर के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया है!
एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने इंटर के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया है.उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने परीक्षार्थियों के अनुपात में उनके बैठने के लिए उपलब्ध स्ट्रेंथ,परीक्षा के लिए विद्यालय द्वारा की गई तैयारी के अलावा अन्य सुविधाओं को भी देखा तथा केंद्राधिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए