लखनऊ के अलीगंज के पुरनिया इलाके में उषा मेहता रोड स्थित एक बहुमंजिला इमारत में चल रहे प्राइवेट कोचिंग सेंटर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों और घने काले धुएं ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के समय कई छात्र अंदर फंस गए। जान बचाने के लिए कुछ छात्रों ने इमारत से छलांग लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
#Lucknow #LucknowFire #BreakingNews #FireAccident