फरेंदा: फरेन्दा में विद्युत विभाग का मेगा कैंप, 5.12 लाख रुपये की राजस्व वसूली
फरेन्दा में पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम ने पांच दिवसीय मेगा कैंप लगाया। अधिशासी अभियंता चन्द्रेश उपाध्याय की अध्यक्षता में चले कैंप में बिल संशोधन, भार वृद्धि, मीटर बदलने जैसी 39 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से 21 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामले संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए। विभाग ने 118 उपभोक्ताओं से 5.12 लाख रुपये की राजस्व वसूली की।