16 जून को हुई प्रभान सिंह लोधी की हत्या के मामले में भौंती पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल*
शिवपुरी।* थाना भौंती पुलिस ने प्रभान सिंह लोधी हत्याकांड के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार लगभग शाम 6:00 बजे मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस अधीक्षक श्रीमति यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के मार्गदर्शन और एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
दरअसल 16 जून 2026 की शाम करीब 3 से 4 बजे के बीच ग्राम भयावन मजरा पीपरवाला निवासी प्रभान सिंह लोधी की घर में घुसकर लाठी, डंडा और पत्थरों से मारपीट कर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक की पत्नी मीना लोधी उम्र 42 साल ने थाना भौंती में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादिया के अनुसार आरोपीगणों ने एकराय होकर उनके पति को घर से खींचकर बाहर निकाला और बेरहमी से पीटा।पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 196/2026 दर्ज कर BNS की धारा 103(1), 333, 191(2), 191(3), 190, 115(2), 296(b) के तहत विवेचना शुरू की। गंभीर प्रकृति का अपराध होने के कारण पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार शाम पुलिस ने दबिश देकर प्रकरण के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।