प्यार के लिए घर छोड़ा, अब जान की सुरक्षा मांगी: शिवपुरी के प्रेमी युगल ने ग्वालियर में की आर्य समाज मंदिर में शादी
शिवपुरी- पिछोर क्षेत्र के एक ही गांव के प्रेमी युगल ने परिवार के विरोध के चलते घर छोड़कर ग्वालियर के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। दोनों के बालिग होने और आपसी सहमति से विवाह करने के बाद भी परिजनों और कुछ ग्रामीणों से जान का खतरा बताते हुए नवदंपती ने एसपी को आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है सुनिये क्या कुछ कहा।