फारबिसगंज: फारबिसगंज में प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेले में 36 संकुल के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लेकर प्रस्तुत किए प्रोजेक्ट
फारबिसगंज के शिक्षण संस्थान प्लस टू द्विजदेनी स्मारक उच्च विद्यालय के परिसर में गुरुवार को सुबह 10 बजे से संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन किया गया. मेला में प्रखंड के संकुल स्तरीय चयनित विद्यालयों के कुल 36 संकुल के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग ले कर अपने बनाये गये प्रोजेक्ट को प्रदर्शित किया.