फारबिसगंज: फारबिसगंज नगर परिषद के सशक्त स्थाई समिति की बैठक में चार एजेंडा पर चर्चा कर लिया गया निर्णय
फारबिसगंज नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को दोपहर 2 बजे के करीब नगर परिषद की मुख्य पार्षद वीणा देवी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई.आयोजित बैठक में कुल चार एजेंडा पर चर्चा करते हुए चारों एजेंडा पर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया.उक्त बैठक में सर्व प्रथम गत बैठक की संपुष्टि की गई.