मंझनपुर: करारी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दुष्कर्म के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, चालान भेजा न्यायालय
कौशाम्बी जिले के करारी थाने की पुलिस ने शनिवार को दुष्कर्म के दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एक अभियुक्त को माध्यमिक विद्यालय म्योहर से व दूसरे अभियुक्त को पश्चिम शरीरा रोड करारी तिराहा के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लिखा पढ़ी करने के बाद दोनों का चालान न्यायालय भेज दिया है।