Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर

MORE NEWS

मिंजर मेले में होने वाली "मिस मिंजर Queen" सौंदर्य प्रतियोगिता से कई लड़के नाराज!
#HimachalPradesh #chamba #minjar2026 #shimla

मिंजर मेले में होने वाली "मिस मिंजर Queen" सौंदर्य प्रतियोगिता से कई लड़के नाराज! #HimachalPradesh #chamba #minjar2026 #shimla

Chamba, Chamba | Jul 23, 2026

🚨 पांगी घाटी में बादल फटने से पुर्थी नाले में भीषण फ्लैश फ्लड!
लगातार भारी बारिश के बीच पुर्थी नाले में अचानक आई फ्लैश फ्लड ने मलबे, विशाल पत्थरों और पेड़ों का सैलाब ला दिया। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों से दूर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम सामान्य होने तक पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है।
⚠️ सुरक्षित रहें, अफवाहों से बचें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।
#viralvideoシ 
#Chamba #Pangi #FlashFlood #Cloudburst #HimachalPradesh #HeavyRain #Monsoon #WeatherAlert #DisasterAlert #PangiValley #ChambaToday #HimachalNews #staysafe

🚨 पांगी घाटी में बादल फटने से पुर्थी नाले में भीषण फ्लैश फ्लड! लगातार भारी बारिश के बीच पुर्थी नाले में अचानक आई फ्लैश फ्लड ने मलबे, विशाल पत्थरों और पेड़ों का सैलाब ला दिया। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों से दूर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम सामान्य होने तक पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है। ⚠️ सुरक्षित रहें, अफवाहों से बचें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। #viralvideoシ #Chamba #Pangi #FlashFlood #Cloudburst #HimachalPradesh #HeavyRain #Monsoon #WeatherAlert #DisasterAlert #PangiValley #ChambaToday #HimachalNews #staysafe

Chamba, Chamba | Jul 23, 2026

🚨 भारी बारिश का कहर: गंगला गांव में गिरी गौशाला, दूसरी भी खतरे की जद में

सलूणी (चंबा), 23 जुलाई।
एस.खोखर ब्यूरो 

सलूणी उपमंडल में लगातार हो रही भारी बारिश ने ग्राम पंचायत मंजीर के गंगला वार्ड में बड़ा नुकसान पहुंचाया है। वीरवार को भारी वर्षा के चलते स्थानीय निवासी मान सिंह की गौशाला की छत भरभराकर गिर गई, जबकि दीवारों में भी गहरी दरारें आ गईं। गनीमत रही कि घटना के समय कोई जनहानि या पशुहानि नहीं हुई।
घटना की सूचना मिलते ही वार्ड सदस्य काकू खोखर ने तुरंत पंचायत प्रधान, पंचायत सचिव और संबंधित पटवारी को जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद ग्राम पंचायत मंजीर के उपप्रधान रमेश कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद पटवारी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया।
निरीक्षण के दौरान पता चला कि मान सिंह की गौशाला से सटी नैणबंती की गौशाला भी भारी बारिश से प्रभावित हुई है। उसकी छत में गंभीर दरारें आ गई हैं, जिससे उसके गिरने का खतरा बना हुआ है।
ग्राम पंचायत मंजीर की प्रधान रीना कुमारी ने बताया कि घटना की सूचना संबंधित पटवारी को दे दी गई है और प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत नुकसान का आकलन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लगातार हो रही बारिश के बीच क्षेत्र में कच्चे मकानों और गौशालाओं पर खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को देने की अपील की है।

🚨 भारी बारिश का कहर: गंगला गांव में गिरी गौशाला, दूसरी भी खतरे की जद में सलूणी (चंबा), 23 जुलाई। एस.खोखर ब्यूरो सलूणी उपमंडल में लगातार हो रही भारी बारिश ने ग्राम पंचायत मंजीर के गंगला वार्ड में बड़ा नुकसान पहुंचाया है। वीरवार को भारी वर्षा के चलते स्थानीय निवासी मान सिंह की गौशाला की छत भरभराकर गिर गई, जबकि दीवारों में भी गहरी दरारें आ गईं। गनीमत रही कि घटना के समय कोई जनहानि या पशुहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही वार्ड सदस्य काकू खोखर ने तुरंत पंचायत प्रधान, पंचायत सचिव और संबंधित पटवारी को जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद ग्राम पंचायत मंजीर के उपप्रधान रमेश कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद पटवारी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान पता चला कि मान सिंह की गौशाला से सटी नैणबंती की गौशाला भी भारी बारिश से प्रभावित हुई है। उसकी छत में गंभीर दरारें आ गई हैं, जिससे उसके गिरने का खतरा बना हुआ है। ग्राम पंचायत मंजीर की प्रधान रीना कुमारी ने बताया कि घटना की सूचना संबंधित पटवारी को दे दी गई है और प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत नुकसान का आकलन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। लगातार हो रही बारिश के बीच क्षेत्र में कच्चे मकानों और गौशालाओं पर खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को देने की अपील की है।

Chamba, Chamba | Jul 23, 2026

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने की अध्यक्षता 

उपायुक्त एवं अध्यक्ष मिंजर मेला समिति मुकेश रेपस्वाल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के दौरान युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एंटी चिट्टा अभियान के अंतर्गत विशेष नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुतियां राजकीय महाविद्यालय चम्बा के विद्यार्थियों तथा पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, चम्बा के प्रशिक्षु चिकित्सकों द्वारा दी जाएंगी, ताकि समाज विशेषकर युवाओं तक चिट्टा जैसे घातक नशे से दूर रहने का प्रभावी संदेश पहुंचाया जा सके।
उपायुक्त आज अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 की तैयारियों के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान न्यू बस स्टैंड चम्बा में एक बड़ी एलईडी स्क्रीन स्थापित की जाएगी, जिसके माध्यम से विभिन्न नाटकों सहित जनहित संदेशों का प्रसारण किया जाएगा।
बैठक में मेले की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल पर शुद्ध पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सुव्यवस्थित संचालन, यातायात व पार्किंग व्यवस्था तथा अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं ताकि अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 का आयोजन सफल बनाया जा सकें।

उन्होंने कहा कि 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां भी समय रहते पूरी की जाएं तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
बैठक का संचालन करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा ने उपायुक्त को अवगत कराया कि अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 की अधिकांश तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं और शेष कार्य भी निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर लिए जाएंगे।
बैठक में पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश शर्मा, सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह, उप पुलिस अधीक्षक बलदेव दत्त, जिला भाषा अधिकारी तूकेश शर्मा व कनिष्ठ अभियंता नितिका ठाकुर उपस्थित रहे।

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने की अध्यक्षता उपायुक्त एवं अध्यक्ष मिंजर मेला समिति मुकेश रेपस्वाल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के दौरान युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एंटी चिट्टा अभियान के अंतर्गत विशेष नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुतियां राजकीय महाविद्यालय चम्बा के विद्यार्थियों तथा पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, चम्बा के प्रशिक्षु चिकित्सकों द्वारा दी जाएंगी, ताकि समाज विशेषकर युवाओं तक चिट्टा जैसे घातक नशे से दूर रहने का प्रभावी संदेश पहुंचाया जा सके। उपायुक्त आज अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 की तैयारियों के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान न्यू बस स्टैंड चम्बा में एक बड़ी एलईडी स्क्रीन स्थापित की जाएगी, जिसके माध्यम से विभिन्न नाटकों सहित जनहित संदेशों का प्रसारण किया जाएगा। बैठक में मेले की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल पर शुद्ध पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सुव्यवस्थित संचालन, यातायात व पार्किंग व्यवस्था तथा अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं ताकि अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 का आयोजन सफल बनाया जा सकें। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां भी समय रहते पूरी की जाएं तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। बैठक का संचालन करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा ने उपायुक्त को अवगत कराया कि अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 की अधिकांश तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं और शेष कार्य भी निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर लिए जाएंगे। बैठक में पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश शर्मा, सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह, उप पुलिस अधीक्षक बलदेव दत्त, जिला भाषा अधिकारी तूकेश शर्मा व कनिष्ठ अभियंता नितिका ठाकुर उपस्थित रहे।

Chamba, Chamba | Jul 23, 2026