झांसी: मंडल रेल प्रबंधक ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से चित्रकूट धाम कर्वी और मानिकपुर तक के रेल खंड का किया निरीक्षण
Jhansi, Jhansi | Sep 25, 2025 मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने गुरुवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से चित्रकूट धाम कर्वी और मानिकपुर तक के रेल खंड का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने चित्रकूट धाम कर्वी, ओहन, बांदा, और महोबा रेलवे स्टेशनों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशनों की स्वच्छता, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया।