झांसी: शांति भवन डडियापुरा में एक घर में घुसकर कुछ लोगों ने दंपति के साथ की मारपीट, घटना का सीसीटीवी आया सामने
Jhansi, Jhansi | Sep 25, 2025 कोतवाली थाना क्षेत्र के शांति भवन डडियापुरा में एक घर में घुसकर कुछ लोगों ने दंपति के साथ मारपीट की। तीन मोटरसाइकिलों पर आए 6 लोगों ने राजेश प्रजापति और उनकी पत्नी पूजा को घर से बाहर खींचकर पीटा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित राजेश प्रजापति ने अपनी पत्नी पूजा के साथ गुरुवार समय करीब 2 बजे कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।