झांसी: एसएसपी ने महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में छात्राओं को साइबर अपराध और उनके अधिकारों के बारे में किया जागरूक
Jhansi, Jhansi | Sep 25, 2025 गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने दोपहर 2 बजे महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में छात्राओं और महिलाओं को साइबर अपराधों और उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 1076, 112 आदि के बारे में भी बताया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित और सशक्त बनाना है।