झांसी: आईसीयू में भर्ती एक मरीज और उसके दो तीमारदारों को गार्ड ने कच्ची शराब पीते रंगे हाथों पकड़ा, 2 को पुलिस के हवाले किया
Jhansi, Jhansi | Sep 25, 2025 झाँसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। आईसीयू में भर्ती एक मरीज और उसके दो तीमारदारों को गार्ड ने कच्ची शराब पीते हुए रंगे हाथों पकड़ा। इस घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया। गार्ड ने तुरंत तीनों को पकड़कर वरिष्ठ अधिकारियों के पास पहुँचाया