सनौली खुर्द गांव में घर से करीब 26 तोले सोने के जेवर, 4.12 लाख की नगदी व अन्य सामान चोरी।
-सनौली खुर्द थाना प्रभारी और एफएसएल टीम ने किया मौका मुआयना, अभी हर एंगल से जांच कर रही है पुलिस। ़ गांव सनौली खुर्द का विपिन अपनी पत्नी प्रियंका को दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में दवाई दिलवाने के रविवार शाम को अपने घर से दिल्ली के लिये गया था। वहीं रविवार रात को चोरों ने उसके कमरे व अलमारी का ताला तोड कर करीब 26 तोले सोने व 3 तोले चांदी के जेवर और 4.12 लाख रूपये की नगदी चोरी कर ली। इसके अलावा चोर घर से कपडे, गैस सिलेंडर व अन्य सामान भी चोरी करके ले गये।थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस सारे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फूटेज भी खंगाले जा रही है।