चूरू: नगरश्री में लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा साहित्य गोष्ठी का आयोजन
Churu, Churu | Feb 24, 2025 चूरू की लोक संस्कृति शोध संस्थान नगरश्री में साहित्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। सचिव श्याम सुन्दर शर्मा ने सोमवार शाम को जानकारी देते हुए बताया कि नगरश्री में पं. कुंज बिहारी शर्मा स्मृति साहित्य गोष्ठी मोहम्मद इदरीस खत्री ‘राज’ की अध्यक्षता व बाबूलाल शर्मा के विशिष्ट सान्निध्य में आयोजित हुई। गोष्ठी की शुरुआत मंगल व्यास भारती की कविता- सांसे चलेगी जब तक से हुई।