चूरू: पुलिस लाइन मैदान में चूरू महोत्सव के दौरान साहित्यिक उत्सव का विशेष चर्चा सत्र आयोजित
Churu, Churu | Feb 24, 2025 पुलिस लाइन मैदान में चल रहे चूरू महोत्सव - 2025 के तीसरे दिन संवाद मंच में साहित्य उत्सव आयोजित किया गया। साहित्य उत्सव में पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, वासुदेव चावला, बसंत शर्मा, सीईओ श्वेता कोचर, एसडीएम बिजेन्द्र सिंह, बीदासर एसडीएम अमीलाल, विक्रम कोटवाद, अभिषेक चोटिया, दीनदयाल सैनी सहित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने शिरकत की।