चूरू: दूधवाखारा थाने में दर्ज अफीम तस्करी के मामले में आरोपी को 10 साल की कठोर कारावास की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला
Churu, Churu | Feb 24, 2025 चूरू के दूधवाखारा थाने में साल 2014 में दर्ज अफीम तस्करी के एक मामले में एडीजे राजेन्द्र चौधरी ने सोमवार शाम को अपना फैसला सुना दिया। कोर्ट ने आरोपी को 10 साल के कठोर कारावास और 3 लाख रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। आरोपी की कोर्ट में पेशी जिला जेल से वीडियो कांफ्रेस के जरिये हुई।